IND VS ENG: इंग्लिश टीम को धूल चटाने के बाद रोहित शर्मा ने कही ऐसी बात कि जीत लिया दिल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: रांची के स्टेडियम में हुआ वही जिसके कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। पांच टेस्ट मैचों की सीजी में अब भारतीय टीम 3-1 की बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। भारती टीम की नजरें अब आखिरी यानी 5वें टेस्ट मैच पर टिकी हैं।

इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी काफी गदगद नजर आए। इतना ही नहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा तो अब फू्ले नहीं समा रहे, क्योंकि सीरीज अपने नाम कर ली है। इस बीच उन्होंने बड़ी बात कहते हुए सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि माना कि मेहान टीम ने भी हमें कड़ी चुनौती दी। लेकिन हम जीत गए। उन्होंने जीत के बाद क्या कुछ कहा, यह सब जानने के लिए आपको ध्यान से आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

झारखंड की राजधानी रांची में मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, यह सीरीज हमारे लिए बहुत ही मुश्किल रही। आगे कहा कि इसलिए जीत हासिल करना काफी अच्छा लगता है। हमारे सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन हमने जवाब दिया और शांत बने रहे। ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और क्लब क्रिकेट से आगे बढ़कर यहां आए हैं।

यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मुझे उनका जवाब उत्साहित करने वाला लगता है। हमें उन्हें वह माहौल देना होगा, जिसकी उन्हें जरूरत है। ध्रुव जुरेल ने पूरे मैदान में शॉट्स लगाते हुए शांतचित्तता और संयम दिखाया गया है। उनका 90 रन और फिर गिल के साथ दूसरी पारी में भी उनका प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

रोहित शर्मा को याद आए विराट कोहली और राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आप ऐसा प्रदर्शन करते हैं, तो आप लंबे करियर के लिए अच्छी स्थिति में होते हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। हम हर टेस्ट मैच में जीतने के इरादे से उतरते हैं। यह एक शानदार सीरीज रही है। हम पांचवें टेस्ट में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि ररांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने खेल के चौथे दिन ही इंग्लैंड को धूल चटा दी। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 353 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने 307 रन बनाने का काम किया था। ऐसे में इंग्लैंड को पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल की थी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App