नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह अपने खेल के लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रिंकू सिंह ने कड़ी मेहनत कर क्रिकेट में अपना करियर बनाया, जिनका फैमिली बैक ग्राउंड भी इतना मजबूत नहीं है। आज भी उनके पिता एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी कंपनी के लिए काम कर पैसा कमाते हैं।
एलपीजी वितरण कंपनी के लिए काम लगातार जारी कर रखते हैं जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इस बीच रिंकू सिंह के पिता का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो हर किसी का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को आप देखकर हैरान रह जाएंगे, जिसमें रिंकू सिंह के पिता सिलेंडर की डिलीवरी करते दिख रहे हैं जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
तेजी से वायरल हो रहा है रिंकू सिंह के पिता का वीडियो
भारत के तूफानी खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिताजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह को वीडियो में एलपीजी सिलेंडर का वितरण करते हुए आराम देखा जा सकता है। इसके साथ ही बाएं हाथ का बल्लेबाज भारत के लिए एक आशाजनक संभावना के रूप में उभरा है।
https://www.instagram.com/reel/C2j-Jd5SMVR/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2197b147-6188-4da2-b2de-96675458fd55
शीर्ष पर उसका पहुंचना कई कठिनाइयों से भरा हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही अपनी साधारण पृष्ठभूमि को मद्देनजर भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक मानी जा रही है। अगर आपने उनका यह वीडियो नहीं देखा तो सच में कुछ नहीं देखा। अगर आपने उनका यह वीडियो नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा।
रिंकू सिंह ने कब किया था डेब्यू
रिंकू ने सिंह बीते साल अगस्त में भारत के लिए अपना टी20ई डेब्यू किया था। 11 पारियों में 176.24 की स्ट्राइक रेट से 356 रन के साथ, 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2024 टी20 विश्व कप के लिए अपने लिए एक मजबूत दावा पेश किया जा सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि रिंकू सिंह अपने पिता से तमाम बार कह चुके कि आप आराम कर सकते हैं। रिंकू सिंह ने उल्लेख किया था कि उन्होंने अपने पिता से सिलेंडर बेचने की नौकरी छोड़ने के लिए कहा था।