हार्दिक पांड्या का कटेगा पत्ता! दो नहीं तीन ग्रुप में बंटी नजर आ रही मुंबई इंडियंस, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सेशन में मुंबई इंडियंस के हालात बहुत खराब हैं। टीम को अभी तक लागातार हार मिल रही है जिससे स्थिति बहुत ही खराब है। आईपीएल सीजन में अभी तक मुंबई ने 6 मैचों में 4 हार का सामना करना पड़ा है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी सिकुड़न दिख रही है।

हार की वजह भी कोई बड़ी नहीं है, लेकिन फैंस इसे कप्तानी के एंगल से ले रहे हैं। फैंस के अनुसार, मुंबई इंडियंस की हार का कारण कुछ और नहीं बल्कि रोहित शर्मा को कप्तान से हाटकर पांड्या को कमान सौंपना है। इस सीजन में अब तक हार्दिक पांड्या ने काफी आलोचनाओं को सामना करना पड़ा है।

अब तो ऐसा लगने लगा कि मुंबई इंडियंस ग्रुपों में बंटी हुई है। कहा तो यहां तक भी जा रहा है कि मुंबई इंडियंस एक दो नहीं बल्कि तीन ग्रुप में विभाजित है, जिसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ रहा है

तीन ग्रुप में बंटी मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल में मुंबई इंडिंयस इस बार काफी खराब प्रदर्शन कर रही है, जिसकी वजह टीम का तीन ग्रुप में बंटा होना भी माना जा रहा है। मैदान पर भले ही दोनों एक दूसरे से बात करते दिखते हैं, लेकिन कई रिपोर्ट अब तक सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट में बड़ा दावा किया जा रहै ही कि टीम रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच ड्रेसिंग रूम में संबंध अच्छे नहीं है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिर्फ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ही नहीं, बल्कि पूरी टीम ही 3 ग्रुप में बंटती दिख रही हैं।

इतना ही नहीं रोहित और हार्दिक के मनमुटाव का असर फैंस की उम्मीदों पर हार के रूप में पड़ रहा है। मुंबई इस सीजन अभी तक 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ 2 मैच जीत पाई है। ऐसे में मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

जब भी मुंबई का मैच खेला जाता है, इस दौरान भी हार्दिक पांड्या को फैंस द्वारा बू किया जाता है। वैसे भी जब से आईपीएल शुरू हुआ तभी से हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। आपको बताते हैं मुंबई इंडियंस के तीनों ग्रुप में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

गुजरात से ट्रेड कर बनाया गया कप्तान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इसके लिए मुंबई इंडियंस ने बिना कारण बताए रोहित शर्मा की कप्तानी से छुट्टी कर दी गई थी, जिसके बाद उनके फैसले की खूब आलोचना हुई। अभी भी फैंस हार्दिक पांड्या को उल्टी सीधी बातें कह रहे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App