हार्दिक पांड्या कप्तानी से होंगे बर्खास्त! दिग्गज ने बताया पूरा प्लान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MUMBAI INDIANS UPDATE: आईपीएल के 17वें सीजन में अगर सबसे ज्यादा किसी टीम की चर्चा हो रही है तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है। चर्चा कि वजह मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तान बदलना और अब लगातार हार भी बनी हुई है। टीम ने इस सीजन में अभी तक अपने 3 मैच खेले हैं, जिसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

इससे खिलाड़ियों के ऊपर सवाल उठने के साथ फैंस हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कोई हार्दिक पांड्या को पनौती कह रहा तो कोई उन्हें कप्तानी से हटाने की अपील कर रहा है। अगर यह क्रम जारी रहा तो फिर हार्दिक पांड्या के लिए बतौर कप्तान मुश्किलों का सामना करना पड़ स कता है।

लगातार हार के चलते उन्हें कप्तानी से बर्खास्त भी किया जा सकता है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है। बस मीडिया की खबरों में इस तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी बात कही है।

मनोज तिवारी की बात पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

राजस्थान से मिली मुंबई इंडियंस को करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी बात कही है। मनोज तिवारी ने कहा कि पांड्या को टीम के अगले गेम से पहले कप्तानी से बर्खास्त किया जा सकता है। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने चौंकाने वाला कमेंट किया।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्होंने सही बात कही है, लेकिन थोड़ी जल्दी कह गए। यह टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में भी 5 मैच लगातार हारी है। 5-0 और उसके बाद चैंपियन भी बनने का रिकॉर्ड बनाया है। ये थोड़ा सब्र दिखाएंगे। यह तो आंकड़े हैं।

यह तो हुआ है इनके साथ 3 बारी नहीं यह तो 4-0 भी हुए हैं। ये 5-0 भी हुए हैं। उतने देर तक को थोड़ा सब्र रखेंगे, जिसके बाद सब्र का बांध टूट जाएगा। आगे सहवाग ने कहा कि दो या तीन फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है उनमें से एक पंजाब, उनमें से एक चेन्नई, जडेजा को दी थी, जडेजा को हटाकर वापस एमएस धोनी को दी थी।

रोहित शर्मा को हो सकते हैं कप्तान!

सत्रहवें सीजन में लगातार हार झेल रही मुंबई इंडियंस के कप्तान बदलने वाले फैसले की चौतरफा जमकर आलोचना हो रही है। अब माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है। अगर उन्हें कप्तानी से हटाया गया तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बाती होगी। हो सकता है एक बार फिर रोहित शर्मा पर दांव लगाया जाए।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App