नई दिल्लीः सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने 1 ओवर में लगातार 7 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। 7 छक्के एक ओवर में लगाने के बाद ऋतुराज गायकवाड का एक नया बयान सामने आया है, जिसमें वह यह कह रहे हैं कि युवराज सिंह के द्वारा विश्वकप 2007 में इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रॉड के खिलाफ लगाए गए 6 छक्के को देखकर ही उन्होंने ये आत्मविश्वास पाया और सपना देखा कि वो खुद भी एक ओवर में छह छक्के मार सकेंगे।
आपको बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड ने यह सपना पूरा कर लिया है। जब उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी चल रही थी, उस समय पारी का 49 वां ओवर लेकर शिवा गेंदबाजी करने आए, पर उस समय तक शिवा नहीं जानते थे कि आज उनकी शामत आ गई है।
पारी के 49 ओवर में पहले तो शुरुआती 4 गेंदों में लगातार चार छक्के ऋतुराज ने लगाए, उसके बाद पांचवी गेंद नो बॉल हो गई, उस नोवल में भी ऋतुराज ने शानदार छक्का जड़ा और फ्रीहिट सहित अंतिम 3 गेंदों पर भी लगातार छक्के लगा दिए। इस तरह ऋतुराज ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का शानदार रिकॉर्ड बनाया। ऋतुराज गायकवाड ने लीगल तौर पर एक ओवर में 42 रन बनाए और गेंदबाज के खाते में नो बॉल के कारण 43 रन जोड़े ।
- युवराज को बचपन में 6 छक्के लगाते देखा, आज खुद वो कारनामा कर दिया
एक ओवर में 7 लगातार छक्के लगाने के बाद ऋतुराज गायकवाड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि,”पांचवें छक्के के बाद मेरे दिमाग में युवराज सिंह का ख्याल आया। जब उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे तो मैंने उनकी उस पारी को देखा था और तब मैं काफी छोटा था। इसी वजह से मैं उनके रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहता था और छठा छक्का भी लगाना चाहता था। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा करूंगा।”
अपनी पारी में ऋतुराज गायकवाड ने 159 गेंदों का सामना किया और कुल 220 रन बनाए इस दौरान उन्होंने पारी में 16 छक्के और 10 चौके लगाए।