DC VS GT: ऋषभ पंत ने पचासा लगाते ही धवन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC VS GT: चोट से जूझने के काफी दिन बाद इस आईपीएल सीजन का हिस्सा बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अपने बल्ले से चममत्कारिक शॉट खेलकर वे अपने आलोचकों पर जबरदस्त प्रहार भी कर रहे हैं। पंत की बल्लेबाजी को देखकर लगता है जैसे वे बहुत ही मंझे हुए खिलाड़ी हैं। आईपीएल सीजन के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस पर जो जीत दर्ज की, उसमें ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा। 5वें नंबर पर आकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर दिखा दिया कि वंदे में अभी बहुत कुछ बाकी है।

उन्होंने ताबड़तोड़ तरीके 43 गेंदों पर 88 रन बनाए। अपनी बल्लेबाजी में 8 गगनुचंबी छक्के और 5 चौके लगाए। कुल 34 गेदों में पचासा पूरा किया। इस बीच उन्होंने ऋषभ पंत ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया।

ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में अर्धशतकीय पारी खेलकर ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा पचासा लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 18 अर्धशतक हैं।

हालांकि, शिखर धवन अब पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। वैसे डीसी के लिए सबसे ज्यादा पंचा प्लस रन बनाने की लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का नाम आता है। उनके नाम 24 अर्धशतक हैं। श्रेयस अय्यर की बात करें तो उनके नाम 16 अर्धशतक हैं। इतने ही अर्धशतक वीरेंद्र सहवाग के नाम भी हैं। दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में भी शामिल हैं, जिसने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

मोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए जीटी के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम सबसे शर्मनका रिकॉर्ड दर्ज हुआ। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी की और 73 रन दिए। कमाल की बात तो यह रही कि उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला। आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App