मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला! हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, लेकिन चर्चा आईपीएल की भी खूब हो रही है। इस सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आईपीएल के अगले सीजन की तैयारियां अभी से तेजी से चल रही हैं, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आईपीएल में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के उस फैसले की हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान घोषित कर दिया था। हार्दिक पांड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से चोटिल चल रहे हैं जिनका खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है।
वर्ल्ड कप के बाद से खेली गई सीरीजों में पांड्या को बाहर रखा गया है। अगर वे स्वस्थ नहीं हुए तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

क्या रोहित शर्मा बनेंगे टीम के कप्तान?

हार्दिक पांड्या अगर स्वस्थ नहीं हो पाए तो मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। क्रिकेट के कुछ जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई इंडिंयस का कप्तान बनाया जा सकता है।

दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है कि अगर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को कप्तान बनाती है तो क्या वे इस फैसले को स्वीकार करेंगे। कुछ के कुछ स्पेलिस्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना मुश्किल ही स्वीकार कर पाएंगे, जो किसी बड़े झटके की तरह होगी। ऐसी स्थिति में फिर मुंबई को कप्तान चुनना किसी टेढ़ी खीर की तरह साबित होगा।

इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है कप्तानी

हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने कप्तानी लेना स्वीकार नहीं किया तो फिर किसे कमान दी जाएगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। चर्चा है कि ऐसी स्थिति में टीम की कमान सूर्य कुमार यादव को दी जा सकती है।

सूर्य कुमार भारतीय टीम के लिए भी कप्तान कर चुके हैं, जिन्हें क्रिकेट जगत में 360 डिग्री पर शॉट खेलने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं जब वे क्रीज पर आते हैं तूफानी पारी खेलकर फंसा हुआ मैच एकतरफा कर देते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App