IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन में 17 करोड़ 50 लाख देकर कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया है। ग्रीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करना जानते हैं। ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कुल 8 खिलाड़ियों को खरीद कर एक बैलेंस स्टीम बनाने की कोशिश की है। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल से ठीक पहले एक बड़ी परेशानी ने मुंबई इंडियंस को पकड़ लिया है।
कप्तान रोहित के खेलने पर संशय
मुंबई इंडियंस के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय चोटिल ह, इसलिए वह टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे है। ऐसे में देखना होगा कि रोहित शर्मा ठीक आईपीएल से पहले चोट से उबर पाते हैं या नहीं। चोट से उबर पाने के साथ ही उन पर दोहरा दबाव होगा अपनी फॉर्म में लौटने का। इस समय रोहित शर्मा बेहद खराब और निराशाजनक फॉर्म में चल रहे हैं टी-20 विश्वकप में भी उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दो वनडे में भी वह जल्दी आउट हो गए।
इस साल IPL में भी किया था निराश
इस साल हुए आईपीएल सीजन में भी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा था और वह कुछ खास नहीं कर सके थे। जिसका खामियाजा पूरी मुंबई इंडियंस टीम को भुगतना पड़ा और टीम निचले स्थान पर रही थी। रोहित शर्मा ने इस आईपीएल सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में बल्ले से सिर्फ 268 रन ही बनाए थे जो कि बेहद कम है।
जायेगी भारत की कप्तानी भी
खबर आ रही है कि रोहित शर्मा को बेहद जल्द भारत की कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई वनडे और टी-20 के लिए अलग कप्तान नियुक्त कर सकता है। कप्तान बनने की दौड़ में भारत के हार्दिक पंड्या और केएल राहुल सबसे आगे है। ये लगभग लगभग तय हो चुका है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया जाएगा। इसकी वजह बताई जा रही है उनकी बढ़ती उम्र, यही बढ़ती उम्र मुंबई इंडियंस के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है। क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में वो अब बात नहीं है जो कुछ साल पहले तक हुआ करती थी। अब रोहित शर्मा मैदान में चिड़चिड़ा हो गए है और खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम नहीं है।