नई दिल्ली : सलमान खान के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली भाग्य श्री अमूमन आज फिल्मों से दूर है। लेकिन कहीं न कहीं से उनकी खबर सामने आ ही जाती है। आज भी भाग्यश्री अपनी खूबसूरती को लेकर जानी जाती हैं। भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। भाग्यश्री को रातों रात इस फिल्म ने सुपरहिट बना दिया था। इसके बाद वह कई अन्य फिल्मों में भी नज़र आई।
आज एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन ही वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। भाग्यश्री ने हाल ही में नया फोटशूट करवाया है। इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर भी किया हैं। उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है जिसे उन्होंने ब्लैक कलर के ब्लाउज से पूरा किया है। वो इस इंडियन लुक में बिजली गिरा रही हैं। वहीं उनका गिरता हुआ पल्लू सभी को आकर्षित कर रहा हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस समय भाग्यश्री 53 साल की हो गई है। उनके दो बच्चे-एक बेटा अभिमन्यु और एक बेटी अवंतिका है। भाग्यश्री को दो साल पहले प्रभास और पूजा हेंगडे के साथ ‘राधे श्याम’ फिल्म में देखा गया था। ‘मैने प्यार किया’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में दिखाई दी हैं। उनके इस वीडियो को देख एक यूज़र ने कहा ‘आप दिन पर दिन और भी जवां होती जा रही हैं। वही एक अन्य लिखता है , ‘इस उम्र में भी ऐसी हरकतें।’