नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस दुनिया के हर कोने में आपको देखने को मिल जायेंगे। विराट कोहली के फैंस उन्हें ‘चीकू’ नाम से पुकारते हैं। 5 नवंबर यानी आज विराट कोहली अपना जन्मदिन ( virat kohli birthday) मना रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को उनके चाहने वालों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों एक साथ बहुत ही ज्यादा क्यूट लगते हैं। विराट और अनुष्का अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते, वे अपनी तस्वीरें शेयर कर हमेशा फैंस को काफी अपडेट रखते हैं।
अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तो आईये जन्मदिन के मौके पर कुछ रोमांटिक तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं: –
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी बेहद ही ज्यादा दिलचस्प है। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी।
View this post on Instagram
शादी के बंधन में बंध जाने के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था, जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं थी। विराट और अनुष्का दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। अनुष्का से पहली मुलाकात में विराट काफी ही ज्यादा घबराए हुए थे।
View this post on Instagram
अपनी घबराहट को खत्म करने के लिए अनुष्का के सामने उन्होंने एक जोक मारा था। दरअसल, एड शूट के दौरान अनुष्का अपने पति विराट से लंबी लग रही थीं, तो उसी वक्त क्रिकेटर ने कह दिया था, “आपको नहीं लगता है कि आपने काफी ऊंची हील्स पहनी हुई है।
वायरल कोहली की बातें सुनकर एक्ट्रेस को उस वक्त काफी गुस्सा आ गया था, लेकिन बाद में धीरे – धीरे इनके बीच अच्छी दोस्ती होती चली गई। विरुष्का के नाम से मशहूर विराट-अनुष्का इस फोटो में बेहद ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
दोनों का कैजुअल लुक फैंस को बेहद लुभा रहा है। इस फोटो में विराट ने कैप के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहना हुआ है, जबकि अनुष्का शर्मा भी ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फोटो में समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आ रहे। इनकी फोटो बेहद ही ज्यादा रोमांटिक है।
View this post on Instagram
इस फोटो में दोनों एक दूसरे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।