इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे अंबाती रायडू ने अब क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके रायडू ने अब आईपीएल से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हाल ही में रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले अंबाती रायडू का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कब और कैसे इस खिलाड़ी का नाम विवादों से जुड़ा।
विवादों ने नहीं छोड़ा पीछा
जैसा कि हम पहले ही इस बात का ज़िक्र कर चुके हैं कि अंबाती रायडू का नाम विवादों से जुड़ता रहा है। 2017 में एक ऐसे ही विवाद में अंबाती रायडू का नाम शामिल हो गया था। दरअसल, वर्ष 2017 में अंबाती रायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने रायडू की खूब आलोचना की थी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
वायरल हुए इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सुबह के समय कुछ वरिष्ठ नागरिक सैर करने के लिए निकले थे। इसी बीच तेज़ रफ़्तार से आ रही अंबाती रायडू की गाड़ी ने इन वरिष्ठ नागरिकों को टक्कर मार दी थी। ऐसे में जब बुज़ुर्ग नागरिकों ने अंबाती रायडू का विरोध किया तो रायडू ने उन बुज़ुर्गों पर थप्पड़ की बरसात कर दी। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस मामले को शांत करवाया।
2016 में हुए आईपीएल के कुछ इसी तरह के विवाद से भी अंबाती रायडू का नाम जुड़ चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में अंबाती रायडू और हरभजन सिंह के बीच गहमागहमी देखने को मिली थी। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए एक मैच में अंबाती रायडू ने हरभजन सिंह की गेंद पर मिसफील्डिंग कर दी थी जिसकी वजह से भज्जी रायडू पर भड़क गए थे। ऐसे में अंबाती रायडू भी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके थे और इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जमकर इशारेबाज़ी हुई थी।
https://twitter.com/ANI/status/903236166509510656?t=-RVXa9NL1MX2JLuVADz_zg&s=08