MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत ही नहीं दुनियाभर में धोनी Mahendra Singh Dhoni के करोड़ों प्रशंसक है। आज भी अगर धोनी Dhoni बल्ला थाम कर मैदान में खेलते हुए दिख जाए तो पूरा स्टेडियम धोनी की आवाज से गूंज उठता है। पर उनके जीवन में पांच ऐसे मौके आए जब उनकी आंखों की नींद ही उड़ गई और कई लोगों ने उन पर खूब आरोप और निशाना साधा।
श्रीसंत के पिता का गंभीर आरोप
भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के पिता ने महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni पर निशाना साधते हुए उन्हें श्रीसंत का करियर तबाह करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। तेज गेंदबाज के पिता शांताकुमारन नायर ने कहा था कि, “महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह ही मेरे बेटे श्रीसंत का करियर तबाह करने के लिए जिम्मेदार है। धोनी ने श्रीसंत को धमकी दी थी कि वह उसे टीम में नहीं लेंगे। इसलिए काफी कोशिश के बाद में भी श्रीसंत को मौका नहीं मिला। धोनी ने ही श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग में फसाया था।” श्रीसंत के पिता के इस बयान के बाद खूब हंगामा हुआ था और उनका विरोध भी जिसके बाद शांताकुमारन नायर ने माफी मांग ली थी और अपने बयान को वापस ले लिया था।
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उठाए सवाल
महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग स्किल्स से हर कोई वाकिफ है। धोनी Dhoni चंद सेकेंड में स्टंप की गिल्लियां बिखेर देते हैं। कई बार यह कारनामा करते हुए हम लोगों ने उन्हें देखा है पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, “धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज है और काफी ज्यादा फेमस भी है पर अगर हम धोनी के विकेट कीपिंग रिकॉर्ड को देखें तो वह अपने 21% कैच छोड़ देते हैं।” हालांकि राशिद लतीफ का इस बयान का असर खासा नहीं पड़ा और धोनी क्रिकेट की दुनिया में और बड़ा नाम बनाते हुए आगे चले गए।
हितों के टकराव का लगा आरोप
साल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni पर हितों के टकराव का गंभीर आरोप लगा था। भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कई दस्तावेजों को प्रस्तुत करते हुए दावा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी रिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में 15% की हिस्सेदारी रखते है। यह कंपनी रविंद्र जडेजा Ravindra Jadeja और सुरेश रैना Suresh Raina का भी आईपीएल IPL में प्रबंधन करती थी। ऐसे में धोनी इन खिलाड़ियों की कमाई का हिस्सा भी अपने पास ले सकते हैं इस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे। कीर्ति आजाद ने कहा था कि दस्तावेजों को देखकर साफ लगता है यह हितों का टकराव है और यह सही नहीं है।
2019 विश्व कप सेमीफाइनल में धोनी की धीमी पारी
महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की थी पर न्यूजीलैंड भारत को हराने में कामयाब रहा। जिसके बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की पारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, “हम यह मुकाबला धोनी Dhoni की धीमी गति की पारी के कारण ही हारे हैं। धोनी, जडेजा और हार्दिक पंड्या को बता रहे थे कि उन्हें कैसे शॉट खेलना है पर खुद क्या कर रहे थे। क्या आपने युवराज को कभी देखा है कि वह दूसरों को जाकर बताएं आप ऐसा खेलें। धोनी के पास वक्त भी था और काबिलियत भी फिर उन्होंने तेज पारी क्यों नहीं खेली।”
मैच फिक्सिंग मैं फंसे धोनी
आईपीएल 2013 के दौरान हुए स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद क्रिकेट की दुनिया में बवाल मच गया था। जिसमें धोनी MS Dhoni का नाम भी आ रहा था हालांकि बाद में धोनी को इस मामले में और ज्यादा नहीं घसीटा गया।