नई दिल्ली:इस साल होने वाले आईपीएल में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर दिल्ली कैपिटल टीम के साथ जुड़ते हुए नजर आएंगे। 2019 के आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सौरव गांगुली मेंटर के रूप में कार्यकर्त थे लेकिन फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपना आईपीएल में इस पद से हट गए। अब 2023 के आईपीएल में उन्हें यह जिम्मेदारी फिर से दे दी गई है। दिल्ली कैपिटल के लिए सौरव गांगुली को डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट की जिम्मेदारी दी गई है।
बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में 2022 को सौरव गांगुली का कार्य समाप्त हुआ है। अब गांगुली की जगह पर बीसीसीआई की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारतीय पूर्व खिलाड़ी रॉजर बिन्नी को मिली है। अब सौरव गांगुली क्रिकेट की दुनिया से बीसीसीआई की अध्यक्षता से हटने के बाद दूर थे. लेकिन उन्होंने फिर से आईपीएल से क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया है। आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, ‘जी हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है और मालिकों के साथ उन्होंने एक अच्छा सम्बन्ध साझा किया हैं। अगर उन्होंने आईपीएल में काम करना होगा तो वह हमेशा डीसी (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ ही करेंगे।’
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल की नई दो टीमों के लिए भी काम करेंगे वो दो टीम है प्रिटोरिया कैपिटल्स और दुबई कैपिटल्स। इस महीने अफ्रीका में होने वाले SA20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स भी भाग लेंगी। साथ ही दुबई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स टीम भी दिल्ली टीम का हिस्सा है और अब सौरव गांगुली को डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट का पद मिलने के बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी की सारी टीमों के लिए काम करते नजर आएंगे।