IND vs ENG: रांची में अब तक टेस्ट मैच नहीं हारा भारत, धोनी के शहर में पहली बार खेलेगा इंग्लैंड, देखें रिकॉर्ड

Avatar photo

By

Amit Mishra

रांची में भारत की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में बने रहने के लिए जीत और ड्रॉ की उम्मीद करेगी। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमें जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में 23 फरवरी से आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने हैदराबाद में टेस्ट जीतकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने शानदार वापसी की। उसने विशाखपत्तनम और राजकोट में खेले गए मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली।

रांची में भारत की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में बने रहने के लिए जीत और ड्रॉ की उम्मीद करेगी। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है। वहीं, इंग्लैंड पहली बार धोनी के शहर में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने उतरेगा।

2017 में यहां हुआ था पहला टेस्टरांची में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं।

यहां पहला मुकाबला 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, दूसरा मुकाबला उसके दो साल बाद 2019 में आयोजित हुआ था। तब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगा।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चला था जडेजा का जादू2017 में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रांची में आमने-सामने हुई थीं ।

तब रवींद्र जडेजा का जादू देखने को मिला था। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। उसके बाद भारत के लिए पहली पारी में नाबाद 54 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, जडेजा ने दूसरी पारी में भी घातक गेंदबाजी की थी और चार विकेट झटके थे। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने दोनों पारियों में एक-एक विकेट अपने नाम किया था। अश्विन के नाम यहां तीन रन हैं। 2017 में खेलने वाली टीम के सिर्फ ये दोनों सदस्य ही मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App