Hindi News latest news

IND vs ZIM Weather Update:  भारत-जिम्बाब्वे मैच में मौसम का हाल, बारिश या साफ आसमान, जानें हर डिटेल

IND vs ZIM Weather Update: भारत और जिम्बाब्वे की टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने अपना पहला सुपर...

Weather Update: भारत और जिम्बाब्वे की टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने अपना पहला सुपर 8 मैच हार चुका है, इसलिए यह मैच उनके लिए “करो या मरो” जैसा है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

भारत की टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा के नेतृत्व में खेलेगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है और यहां बैटिंग का अच्छा ट्रैक मिलता है। पिच से मिलने वाला हल्का बाउंस भारतीय बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि उन्हें इस तरह की सतह की अच्छी आदत है।

मौसम का पड़ेगा असर

भारत अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगा। मैच पर मौसम का भी असर पड़ सकता है। अगर खेल रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा, जिससे ग्रुप में स्थिति और मुश्किल हो जाएगी। ग्रुप एक में वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

मौसम अपडेट

एक्यूवेदर के अनुसार गुरुवार को चेन्नई में सुबह का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। धूप खिली रहेगी। दोपहर में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है और शाम को 27 डिग्री तक गिर जाएगा। दिन भर मौसम थोड़ा धुंधला रहेगा, लेकिन मैच शुरू होने तक साफ हो जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वहीं पिछले मुकाबले की बात करें तो भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्ट इंडीज ने 107 रन के अंतर से मात दी थी। इस मैच में दोनों टीमें अपनी हार को भुलाकर जीत दर्ज करने के लिए उतरेंगी।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P