Skip to content
Home Hindi News Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर में तूफानी उछाल,...
Hindi News latest news

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर में तूफानी उछाल, एक दिन की गिरावट के बाद मारी छलांग, जानें रेट

Article Highlights

Key Takeaways
  • Gold Silver Rate 25 Feb: शादी के सीजन चल रहा है लेकिन गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बावजूद लोग धड़ाधड़
Gold Silver Rate 25 Feb

Gold Silver Rate 25 Feb: शादी के सीजन चल रहा है लेकिन गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बावजूद लोग धड़ाधड़ सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। बता दें 24 फरवरी को आई गिरावट के बाद 25 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार वापसी की है। खासतौर पर शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ी मांग का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

जानें MCX पर आज के ताजा रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल वायदा 24 कैरेट सोना 731 रुपये की तेजी के साथ 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मार्च से पहले चांदी में भी बड़ी उछाल दर्ज की गई है। खबर लिखने से पहले चांदी 6,762 रुपये चढ़कर 2,67,506 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

निवेशकों को लगा झटका

बता दें कल की गिरावट के बाद कई निवेशक सस्ते सोने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज की तेजी ने उन्हें चौंका दिया है। सुबह से ही MCX पर सोना और चांदी में अच्छी खरीदारी देखी गई है।

जानें तेजी की बड़ी वजहें

शादी-ब्याह का सीजन है कारण: देश में वेडिंग सीजन अपने चरम पर है। कल कीमतों में आई गिरावट के बाद ज्वैलर्स और ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की है, जिससे दाम को मजबूती मिली है।

चांदी में शॉर्ट कवरिंग है कारण: चांदी में कल आई भारी गिरावट के बाद आज ट्रेडर्स ने अपनी शॉर्ट पोजीशन कवर की है। इसी वजह से कीमतों में करीब 7 हजार रुपये का उछाल देखने को मिला है।

वैश्विक अनिश्चितता है कारण: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ विवाद और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सोना अब भी सबसे सुरक्षित ऑप्शन माना जा रहा है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.