Hindi News latest news

BSEB Bihar Board 2026 Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें प्रोसेस

नई दिल्लीः बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम (10th and 12th Result) तो समाप्त हो चुके हैं, जिनकी कॉपियों का मूल्यांकन अब जल्द शुरू किया जाएगा. अब सभी विद्यार्थियों...

नई दिल्लीः बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम (10th and 12th Result) तो समाप्त हो चुके हैं, जिनकी कॉपियों का मूल्यांकन अब जल्द शुरू किया जाएगा. अब सभी विद्यार्थियों की नजरें बस इस बात पर टिकी हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (10th and 12th result) कब तक आएगा. उम्मीद है कि बिहार बोर्ड (bihar board) मार्च के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है.

विद्यार्थियों को रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा. आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर आसानी से अपना परीक्षाफल चेक कर चेक कर सकते हैं. दरअसल, 10वीं कक्षा के पेपर 5 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी तक आयोजित हुई थीं. अभी आधिकारिक रूप से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है. लेकिन कॉपियों के मूल्यांकन के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा.

कहां चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in biharboardonline.com और onlinebseb.in पर जाना होगा. स्टेप वाइज स्टेप भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

फिर होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी.

फिर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा.

ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

इसके लिए सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट – seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा.

फिर BSEB 12th रिजल्ट 2026 का लिंक देखना होगा.

फिर स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा.

फिर मांगी गई लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करनी होगी.

इसके बाद भविष्य के लिए BSEB इंटर मार्कशीट 2026 डाउनलोड करनी होगी.

पास होने के लिए मिनिमम कितने मार्क्स जरूर?

बिहार बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक जरूरी हैं. अगर किसी वजह से एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम आते हैं तो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर रिजल्ट में सुधार कर सकते हैं. दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम अंक से कम आएंगे तो कंपार्टमेंट का विकल्प नहीं मिल सकेगा.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar