Hindi News latest news

Exam खत्म होते ही Bihar Board का बड़ा ऐलान, जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का Result

BSEB Bihar Board Exam Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के 2025-26 शैक्षिक सत्र की 10वीं (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो गई हैं। सोमवार, 23 फरवरी को अंग्रेजी की...

Exam खत्म होते ही Bihar Board का बड़ा ऐलान, जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का Result

BSEB : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के 2025-26 शैक्षिक सत्र की 10वीं (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो गई हैं। सोमवार, 23 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा दोनों पालियों में संपन्न हुई। अब राज्य के सभी 1699 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सहीं तरीके से पूरी हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी को खत्म हो चुकी हैं। अब छात्रों का इंतजार अपने नतीजे देखने का है। बोर्ड ने तय समय सीमा के अंदर सभी परीक्षाएं संपन्न कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब आखिरी चरण बचा हुआ है इस चरण में ऑन्सर सीट की जांच और नतीजों के बारे में जानकारी देना है।

12वीं की आंसर शीट की जांच 27 फरवरी से

बिहार बोर्ड ने इंटर की कॉपियों की जांच का काम तेजी से पूरा करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड 12वीं की आंसर शीट का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू करेगा और यह काम 10 मार्च तक चलेगा।

10वीं की आंसर शीट की जांच 2 मार्च से

बता दें मैट्रिक की सालाना थ्योरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 मार्च से शुरू होगा। इसे 13 मार्च तक निर्धारित केंद्रों पर पूरा किया जाएगा।

कॉपी जांचने वाले शिक्षकों का किया चयन

जानकारी के लिए बता दें बिहार बोर्ड ने सभी विषयों के सह-परीक्षक और प्रधान परीक्षकों का चयन कर नियुक्ति पत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूलों के प्रधानों को साफ निर्देश दिया है कि वे डीईओ कार्यालय से शिक्षक के नियुक्ति पत्र प्राप्त कर मूल्यांकन के लिए उनको उपलब्ध कराएँ।

जानें कब आएगा रिजल्ट

बता दें हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। अनुमान है कि मार्च के अंत तक दोनों का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

कैसे देखें रिजल्ट

छात्र बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। इसके लिए , , पर जा सकते हैं।

जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

इसके लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करना है।

इसके बाद मैट्रिक वाले मैट्रिक रिजल्ट 2026 और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब रोल कोड और रोल नंबर डालकर सब्मिट करें।

इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

पिछली बार कितने छात्र हुए थे शामिल

जानकारी के लिए बता दें इस साल 12वीं परीक्षा में 13,18,846 छात्र और 10वीं परीक्षा में 15,12,963 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं पिछले साल की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को घोषित हुआ था।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P