नई दिल्ली SBI CBO Recruitment 2023: एसबीआई के द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई के द्वारा CBO भर्ती 2023 के लिए अप्लीकेशन प्रोसेस आज 22 नवंबर से शुरु हो गई है।
ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म बैंक की ऑफिशियस वेबसाइट से भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के द्वारा अप्लीकेशन कर सकते हैं। अप्लीकेशन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरुरी है। अप्लीकेशन की आखिरी तारीख 12 दिंसबर 2023 है।
SBI CBO Recruitment 2023
SBI CBO Recruitment 2023 अभियान के द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 5280 पद भरे जाने हैं। इसमें अनरिजवर्ड 2157 पद, OBC के 1421 पद है। EWS के 527 पद हैं। SS वर्ग के 787 पद और ST वर्ग के 388 पद शामिल हैं।
SBI में पदों में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
SBI की इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्पेशल में बैचलर डिग्री करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। SBI CBO भर्ती के लिए उम्मीदवार की मिनिमम आयु 21 साल और मैक्जिमम आयु 30 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अक्टूबर के आधार पर की जाएगी।
SBI CBO Recruitment 2023 की चयन प्रोसेस
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू का आयोजन करेगा। ये परीक्षा 2024 में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा कुल 120 नंबरों की होगी। इसमें डिस्क्रिप्टव 50 अंकों के लिए सवाल होंगे। ऑब्जेक्टिव टेस्ट के होने के तुरंत बाद डिस्क्रिप्टव परीक्षा कराई जाएगी।
विकल्पीय प्रश्न कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे। इसमें समयावधि 2 घंटों की होती है। जिसमें 4 सेक्शन होंगे। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी। विकल्पीय अवधि 30 मिनट की होती है। जिसमें इंग्लिश भाषा की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 50 नंबर के प्रश्न होंगे। फाइनल मेरिट में इंटरव्यू के नंबर जोड़कर लिस्ट जारी की जाएगी।
SBI CBO Recruitment 2023 की आवेदन शुल्क
अगर आप SBI CBO Recruitment 2023 में आवेदन करने के लिए जा रहे हैं तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यू कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट है।