नई दिल्ली। साइबर ठगों के मामले दिनों – दिन बढ़ते हुए ही चले जा रहे हैं। आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को खासकर से निशाना बनाया जा रहा है। पहले मुनाफा देकर या दिखाकर लोगों को अपने झांसे में लिया जाता है और फिर बड़े ही शातिर तरीके से इन्हें अपना शिकार बना लिया जाता है।
साइबर क्राइम (Cyber Crime) लगातार अपने पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा ही एक नया मामले सामने आया है, जहां एक महिला को लिपस्टिक खरीदना बहुत ही ज्यादा महंगा पड़ गया है। महिला के बैंक खाते से 1 लाख रुपये अचानक से गायब हो गए हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि महिला ने 2 रुपये की पेमेंट भी की। दरअसल, मुंबई की रहने वाली ये महिला पेशे से डॉक्टर हैं। इस महिला ने जानी-मानी ईकॉमर्स कंपनी से एक लिपस्टिक ऑर्डर किया था। उन्हें लिपस्टिक के बदले में 1 लाख रुपये तक का ठगी हो गया है।
स्कैमर्स ने बड़े ही चालाकी से महिला के बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपये गायब कर लिए। इस महिला ने 300 रुपये वाली लिपस्टिक ऑर्डर की थी। कुछ दिन बाद महिला डॉक्टर को एक मैसेज आया कि उनका पार्सल डिलिवर हो गया है, जबकि ऐसा नहीं हुआ था।
इसके बाद महिला को बताया गया कि जल्द ही आपसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बात करेगा। इसी दौरान विक्टिम को अचानक से एक कॉल आती है, जो बताता है कि डॉक्टर का पार्सल होल्ड पर चला गया है।
इसके बाद कॉलर ने महिला को 2 रुपये की पेमेंट करने को बोली, इसके लिए कॉलर ने महिला को एक लिंक दिया। कॉलर की तरफ से दिए गए लिंक पर महिला ने क्लिक किया। सूत्रों के मुताबिक, लिंक पर क्लिक करते ही महिला के फोन में एक ऐप इंस्टॉल हो गया और प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद उसके बैंक अकाउंट से 2 रुपये कट गए।
इसके बाद महिला को 9 नवंबर को बैंक की तरफ से एक मैसेज आता है। मैसेज में महिला के बैंक अकाउंट से 95 हजार रुपये और 5000 रुपये काट लिए गए का मैसेज था। विक्टिम महिला ने स्कैमर्स के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई।