Weather Update: इस बार तो मानसून ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक हर तरफ हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। इन राज्यों से लगातार हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। मूसलाधार बारिश से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं, भारी वर्षा की वजह से
जगह-जगह पानी भरने से यातायात भी बाधित हो रहा है। हिमाचल में तो बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। वहीं, दूसरी तरफ भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली और इसके आसपास के एनसीआर शहरों गुरुग्राम और नोएडा के सभी स्कूल सोमवार को बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद में बारिश के कारण और कांवर यात्रा के कारण 17 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी दिल्ली और नॉएडा में जहां सड़के तालाब बनी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड-हिमाचल में इमारतें ढहती नजर आ रही हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (10 जुलाई) को सचिवालय में भारी बारिश को लेकर बैठक बुलाई है। वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा गया है। बैठक में यमुना के बढ़ते स्तर पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
यूपी के भी कई जिलों में भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। राजधानी लखनऊ में भी रविवार रात भारी बारिश हुई। आज यानी 10 जुलाई को भी मौसम खराब रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
दिल्ली: लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने यमुना नदी का निरीक्षण किया।
#WATCH | Delhi: PWD (Public Works Department) Minister Atishi inspects Yamuna River pic.twitter.com/FVhJToBcqv
— ANI (@ANI) July 10, 2023
पंजाब में बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का हिस्सा ढह गया।
#WATCH | Punjab | Portion of a building in Mohali collapsed due to heavy rain. Details awaited. pic.twitter.com/wsiW5zUr4B
— ANI (@ANI) July 10, 2023
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात रुक गया। पिछले 2-3 दिनों से यहां लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से राज्य तबाह हो गया है।
#WATCH | Himachal Pradesh | Landslide near Gambrola Bridge in Bilaspur halts traffic movement on the route.
The state is ravaged due to floods and landslides due to incessant heavy rainfall here for the past 2-3 days. pic.twitter.com/6f1J9n3B8R
— ANI (@ANI) July 10, 2023
गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के कारण अरवल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ।
#WATCH गुजरात: राज्य में भारी बारिश के कारण अरवल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ। वीडियो बायड से है। pic.twitter.com/YhdSki4LnY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023
गुजरात: अहमदाबाद के मीठाखली इलाके में 3 घर ढह गए हैं। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं।
#WATCH गुजरात: अहमदाबाद के मीठाखली इलाके में 3 घर ढह गए हैं। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/3YJmuOD50T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023