नई दिल्ली। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और रेप की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। आगरा से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक होटल में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक, होटल होम स्टे में महिला कर्मचारी से 4 लोगों ने गैंगरेप किया है।
सूत्रों के मुताबिक, सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस काम में खुद एक महिला ने ही साथ दिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अपनी गिरफत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि – पीड़िता, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। पहले उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और इसके बाद उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।
लड़की रहम की भीख मांग रही थी, लेकीन आरोपी उसके साथ बदसलूकी करने में लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन शराब पिलाई गई और उसके सिर पर कांच की बोतल भी तोड़ दी।
अर्चना सिंह ने बताया, ”शनिवार की रात ताजगंज पुलिस को सूचना मिली कि यहां के एक रिच होमस्टे में एक महिला के साथ रेप की खबर सामने आई है और उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगरा सदर पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आगरा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिस युवती के साथ गैंगरेप हुआ है वो लगभग डेढ़ साल से वहां नौकरी कर रही थी।
इस मामले का जो वीडियो सामने आया है उसमें युवती गिड़गिड़ाते हुए रो-रो कर अपनी जान बचाने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन आरोपी उसे घसीट कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं वहां दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड खड़े नजर आ रहे हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
पुलिस ने बताया कि मदद के लिए युवती चिल्ला रही थी, तभी उसकी आवाज सुनकर लोग वहां इकठा हुए और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
महिला का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने कहा कि बलात्कार के आरोप के अलावा, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।