नई दिल्ली- राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि केस में गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को सुनाई सजा पर रोक लगाने से मना कर दिया है। इस फैसले के बाद क्या राहुल गांधी 2024 का चुनाव लड़ पाएंगे..? यह सवाल हर किसी के मन में बना हुआ राहुल गांधी की राह कितनी मुश्किल हो गई है। आइए हम आपको बताते हैं।
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि केस में गुजरात हाईकोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाई कोर्ट ने सजा पर रोक की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका खारिज कर दी। गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की राह भी अब मुश्किल हो गई है।
गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे। गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए 2024 का चुनाव लड़ने की राह और भी मुश्किल हो गई है। गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के बाद राहुल के पास अभी सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है। अगर सुप्रीम कोर्ट मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि के केस में राहुल गांधी को दोषी ठहराने, और सुनाई गई सजा के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा देता है तब वो 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं।
आखिरकार अब राहुल गांधी क्या करते हैं। यह देखने वाली बात होगी। सब की नजर अब राहुल गांधी पर टिकी है। कि आखिरकार अब राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा। क्या राहुल गांधी अब अपना कदम आगे बढ़ाएंगे या फिर यहीं पर वो अपने 8 साल के कैरियर को लेकर इंतजार करेंगे यह तो आने वाला समय बताएगा।
अब आपको बता देते हैं कि आखिरकार राहुल गांधी ने क्या कहा था। नीरव मोदी,ललित मोदी,नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। कर्नाटक की रैली 23 अप्रैल 2019 को यह बयान राहुल गांधी की तरफ से दिया गया था। जिसके बाद बीजेपी के विधायक की तरफ से मामले को दर्ज करवाया गया था। तब से लेकर अभी तक यह मामला उलझता चला जा रहा है।