नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में इन दिनों पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य चर्चा में बने हुए है। दरआसल ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। आलोक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का मनीष दुबे के साथ संबंध है।आपको बता दें कि मनीष दुबे महोबा स्थित होमगार्ड विभाग ने जिला कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
वहीं इसी बीच PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। आलोक मौर्य का आरोप है कि अधिकारी बनने के बाद उनकी पत्नी का जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है। इसलिए वो उन्हें छोड़ रही है। पति पत्नी के बीच की लड़ाई में मनीष दुबे का नाम सामने आया तो सवाल उठने लगे कि आखिर ये मनीष दुबे कौन है और सच्चाई क्या है। होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेने झांसी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया वालों ने उनसे उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि जैसे ही मीडिया वालों ने पूछा कि क्या आप ज्योति मौर्या को जानते हैं। वैसे ही मनीष दुबे अपनी रफ्तार बढ़ा देते हैं। और धीरे-धीरे अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगते है। इतने में ही मीडिया वालों ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या आपका SDM ज्योति मौर्य से रिश्ता है या फिर आप दोनों एक दूसरे को जानते हैं। एक दूसरे से प्यार करते हैं इस सवाल पर मनीष दुबे अपनी रफ्तार बढ़ाकर तेजी से निकल जाते हैं। और मीडिया के सवालों को दरकिनार करते हुए मनीष वहाँ से चले जाते है।
इस तरह में 2 सवाल उठने लाजमी पहला सवाल है की क्या मनीष दुबे और ज्योति मौर्य के बीच जो आरोप आलोक मौर्य लगा रहे वो सच है। उसमे अब सच्चाई दिखाई दे रही दूसरा सवाल अगर ज्योति मौर्य और मनीष दुबे के बीच संबंध है तो मनीष इसको छुपा क्यों रहे. ज्योति मौर्य ने खुलकर अभी तक कुछ नहीं बोला लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि कोर्ट में हम अपने सबूत पेश करेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि आखिरकार ज्योति मौर्य कौन से सबूत लेकर कोर्ट पहुंचीती है। और किस तरीके से आगे की कार्यवाही होती इस पर लगातार नजरें बनी हुई है।