नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। क्या आपने कभी सुना है कि एक पति गुस्से में अपनी पत्नी की नाक काट सकता है। अगर नहीं सुना तो सुनिए लखीमपुर खीरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी में एक पति पर अपनी ही पत्नी की नाक काटने का आरोप लग रहा है।
आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की ही नाक काट दी। और मौके से फरार हो गया अब पीड़ित पत्नी ने पुलिस के सामने शिकायत की है।
दरअसल यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से सामने आया है। आरोप है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। पति ने पत्नी के दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और इस घटना को अंजाम दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बेहटा गांव के रहने वाले नीरज की शादी सीमा नाम की महिला से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। नीरज का शक था। कि उसकी पत्नी का उसके भतीजे के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों के बीच हर दिन मारपीट होती रहती थी। इस बीच बीते शुक्रवार को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ इसी दौरान पति नीरज ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की नाक काट दी। और मौके से फरार हो गया। पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति नीरज पर केस दर्ज कर दी है।
इस पूरे मामले पर (एडिशनल एसपी लखीमपुर खीरी) नेपाल सिंह ने कहा कि ये पारिवारिक विवाद है। एक पति ने विवाह के बाद धारदार हथियार से अपनी पत्नी की नाक पर हमला कर दिया सूचना पर तत्काल थाने पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।