नई दिल्ली, White Hair: आज के समय में कम उम्र में बाल सफेद (white hair) होना आम बात हो गई है। पहले के ज़माने में लोगों के सफेद बाल 40 की उम्र के बाद होते थे, लेकिन आजकल तो 20 की ऐज में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। 30 की उम्र आते-आते अधिकांश युवाओं की दाढ़ी भी सफेद होने लग जाती है। उम्र से पहले बूढ़े ना दिखें इस चक्कर में लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
हेयर डाई: हेयर डाई के इस्तेमाल से सफेद बालों को ढका जा सकता है।
विटामिन और सप्लीमेंट्स: कुछ लोगों को लग सकता है कि कुछ विटामिन और सप्लीमेंट्स को अपने आहार में शामिल करने से उनके बालों के सफेद होने की दर को धीमा करने में मदद मिल सकती है।
-
आंवला
बालों की मजबूती, काला बनाए रखने के लिए आवला काफी अच्छा साबित हो सकता है। आंवला का इस्तेमाल लंबे समय तक बालों को काला बनाये रखता है। मेहंदी में आंवले का पाउडर मिलाकर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेथी दाना
स्वस्थ और काले घने बालों के लिए मेथी दाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मेथी में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को काला बनाये रखते हैं। मेथी दाने को सबसे पहले पानी में भिगोने के बाद पीस लें और इसका पेस्ट बनाकर नारियल या बादाम के तेल के साथ बालों की जड़ों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
सफेद बालों को काला करने का कोई प्राकृतिक, स्थायी तरीका नहीं है। बालों के रंग को बदलने का एकमात्र स्थायी तरीका हेयर डाई या हेयर कलरिंग उत्पादों का उपयोग करना है। मेंहदी, आंवला, कॉफी जैसे कुछ प्राकृतिक उपचारों का इस्तेमाल बालों को अस्थायी रूप से काला करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन इससे बालों का रंग स्थायी रूप से नहीं बदलेगा।