जलेबी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? नाम पढ़कर कहेंगे हमारी हिंदी ही अच्छी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत में कई प्रकार की मिठाइयां चलती हैं, जिन्हें देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। आप किसी शहर या कस्बे में जाते हैं तो दुकानों पर शीशे में बंद रखी मिठाई को देखकर हर किसी का मन खाने को करता है। आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप पसंद तो खूब करते हैं, लेकिन उसकी बारीकियां नहीं जानते हैं।

इस मिठाई का नाम कुछ और नहीं बल्कि जलेबी है, जिसे चाशनी में डुबोकर बहुत मीठा किया जाता है। जलेबी के दीवाने हर जगह हैं, जिसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय मिठाई का दर्जा भी दिया गया है। जलेबी एक ऐसी मिठाई है, जिसे लोग 10 और 20 रुपये में ही खरीदकर अपना मुंह मीठा कर लेते हैं।

इतना ही नहीं लोग सुबह-सुबह चाय और रात को सोते वक्त दूध के साथ खाता भी पसंद करते हैं। अगर आपसे कोई पूछे की जलेबी को हिंदी में क्या कहते हैं तो शायद आपके कानों आवाज निकल जाएगी, लेकिन सटीक उत्तर नहीं दे पाएंगे। आज हम आपको जलेबी का हिंदी में नाम बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जलेबी का इंग्लिश नाम

जलेबी की मिठास ऐसी होती है कि हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इसका अंग्रेजी नाम FUNNEL CAKE होता है। यह नाम इसकी बनाने की प्रक्रिया पर आधारित है, जहां घोल को एक फनल की सहायता से गर्म तेल में डालने का काम किया जाता है। इसे सुनहरा भूरा होने तक तेल में तला जाता है।

भारत में कुछ लोग sweetmeat या syrup filled ring के नाम से भी जाना जाता है। जलेबी कलात्मक आकृति के साथ-साथ स्वाद में भी बहुत बढ़िया होती है। इसके गोल और घुमावदार आकार में एक कला निहित मानी जाती है। इसे बनाने में कुशलता और सावधानी की जरूरत होती है।

जलेबी की मिठास इसके शीरे में छिपी होती है जो इसे खाने के बाद मुंह में घुलती है। लोग इसे सुबह में नाश्ते के रूप में भी खाना पसंद करते हैं।

त्योहारों पर खूब पसंद की जाती है जलेबी

भारतीय समाज में जलेबी को त्योहार के समय बहुत ही पसंद किया जाता है। देशभर में त्योहारों के मौके पर जलेबी को लोग खूब खाना पसंद करते हैं। त्योहारों से अलग भी घर में कोई शादी समारोह या कोई अन्य कार्यक्रम में होता है तो भी जलेबी को बनवाया जाता है। शादियों में जलेबी के काउंटर पर सबसे ज्यादा भीड़ जलेबी पर ही देखने को मिलती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App