WEATHER UPDATE: होली से पहले खलल डालेगा मौसम, इन राज्यों में आंधी के साथ होगी जमकर बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Aaj Ka Mausam: भारत में अब होली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसे लेकर बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। होली की खुशियों में मौसम खलल पैदा कर सकता है, क्योंकि कई राज्यों में एक बार फिर आंधी और बारिश होने के आसार हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों की बात करें तो यहां लगातार बर्फबारी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में धूप जरूरी खिली होने से तापमान में बढ़ोती दर्ज की जा रही है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज जल्द ही रंग रूप बदलने वाला है। इसके अलावा मैदानी हिस्सों में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और आंधी गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

होली से पहले खलल डालेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी ने 20 मार्च तक पूर्वी, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद जताई है। इसके चलते अलग हिस्सों पर हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 23 मार्च के दौरान बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है।

20 से 21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट गरज, बिजली की चमक के साथ मामूली बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां आंधी का दौर भी जारी कर रह सकता है। 19 से 20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, 19 से 21 मार्च के दौरान बिहार में में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग ने आगामी दो दिन झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही 19 मार्च को विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में और 19 मार्च को झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि हो सकती है। 19 और 20 मार्च को ओडिशा और 19 मार्च को छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App