Weather Update Today: देशभर में इस समय कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में दो दिनों से दोपहर के समय में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन सुबह और शाम के वक्त कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में चार दिनों में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, हरियाणा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार है। जबकि, कुछ राज्यों में बारिश भी देखने को मिली है, जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड सहित कई राज्य शामिल हैं।
इस समय कई राज्यों में लोगों को घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे सब एक साथ झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में भारी कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (19.01.2024)
YouTube : https://t.co/CEez2Xfr3a
Facebook : https://t.co/Ry98lPfIvA#WeatherUpdate #densefog #FogAlert #Punjab #Haryana #WestUp@AAI_Official @DGCAIndia @RailMinIndia@NHAI_Official @moesgoi @DDNewslive@ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/WggMciOeac— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 19, 2024
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में घना कोहरा दो दिन यानी आज और शनिवार को परेशान कर सकता है। कल यानी 20 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिला है। शुक्रवार सुबह (आज) पालम, लोदी रोड और पूसा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जबकि, दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 6 – 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आज बीकानेर (पश्चिमी राजस्थान) और कानपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4°C दर्ज किया गया।
बिहार के कुछ हिस्सों में 19-23 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/uX7FjJYGVk
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 19, 2024
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल, सिक्कम में 19 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, नार्थईस्ट इंडिया में 23 जनवरी को हल्की बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में 19 और 20 जनवरी को जबकि 21-23 जनवरी, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में शीत दिन से लेकर गंभीर शीत दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/0plN4YD9Dh
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 19, 2024
इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19 और 20 जनवरी, 2024 को गंभीर ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 21-23 जनवरी, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भयंकर सर्दी की संभावना है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 जनवरी, 2024 को गंभीर ठंड पड़ने वाली है।