नई दिल्ली: देशभर में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कुछ राज्यों में बारिश की बौछारों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी ठंड और घने कोहरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत भारत के उत्तरी और पूर्वी भाग में इस समय हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। लोगों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने का भी आदेश दे दिया गया है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में घने कोहरे और भयंकर सर्दी की वजह से ठिठुरन वाली ठंड ने लोगों की परेशनी बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज यानी 04 जनवरी, 2024 को कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने जिले में भयंकर सर्दी को लेकर 6 जनवरी तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में बेमौसम बारिश, घना कोहरा और शीतलहर ने ठिठुरन पैदा कर दी है।
लोगों को ठंड से बचने के लिए अब आग का सहारा लेना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कल (3 जनवरी) और आज (4 जनवरी) को बारिश. भी देखने को मिली है। बारिश होने की वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है।
लोग अपने घरों में हीटर चलाकर खुद को भयंकर ठंड से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि 5 जनवरी तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय में घने कोहरे की संभावना जताई गई हैं।
यूपी के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यूपी के कई जिले में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज सुबह से ही कोहरा छाया हुआ देखने को मिला है और इसके साथ ही हल्की बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ गई है।
जबकि, लखनऊ में घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। यूपी में अलग-अलग इलाकों में विजिबिलिटी में भारी कमी भी दर्ज की गई है। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 4-5 जनवरी 2024 के दौरान और 6 जनवरी 2024 को अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है। pic.twitter.com/RitsW6G64H
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 4, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी से 7 जनवरी तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। आज यूपी के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
राजस्थान में पड़ेगी भयंकर सर्दी
राजस्थान के कुछ हिस्सों में4 और 5 जनवरी, 2024 को भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान ≤10°C दर्ज किया जा सकता है।
Severe to Very Severe Cold day (minimum temperature ≤10°C) very likely at isolated pockets of Rajasthan on 4th & 5th January, 2024. pic.twitter.com/CS7yxxiGXD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 4, 2024
पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
पंजाब के कुछ हिस्सों में 4-6 जनवरी, 2024 को भीषण सर्दी पड़ने (न्यूनतम तापमान ≤10°C) की संभावना जताई गई है।
Severe to Very Severe Cold day (minimum temperature ≤10°C) very likely at isolated pockets of Punjab during 4th-6th January, 2024. pic.twitter.com/33LfQjg4c0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 4, 2024
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में भीषण सर्दी
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कुछ हिस्सों में 4-6 जनवरी, 2024 को भीषण ठंड (न्यूनतम तापमान ≤10°C) रहने की संभावना है।
Severe to Very Severe Cold day (minimum temperature ≤10°C) very likely at isolated pockets of Haryana-Chandigarh-Delhi during 4th-6th January 2024. pic.twitter.com/TgMxvMhySs
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 4, 2024
पश्चिम राजस्थान में भारी कोहरे का अलर्ट
पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 4-6 जनवरी 2024 के दौरान घना कोहरा होने की संभावना है।
पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 4-6 जनवरी 2024 के दौरान रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है। pic.twitter.com/8eBWrOrMGf
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 4, 2024