WEATHER UPDATE: 3 दिन आसमानी तबाही, बादलों की गरज के साथ इन राज्यों में होगी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अभी भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है, जिससे कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि घने कोहरे के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी के हरियाणा और पश्चिमी यूपी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया है।

रातभर तेज हवा चलने से तापमान काफी नीचे गिर गया। दूसरी ओर पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने से तापमान लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। दक्षिण भारत के कई इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

बढ़ेगा तापमान, यहां होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, पहाड़ों पर भले ही थोड़ी बहुत सर्दी हो लेकिन मैदानी इलाकों में दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। देश के मैदानी हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बलदने जा रहा है। IMD ने 10 फरवरी से 14 फरवरी यानी कि पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 फरवरी को बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा ओडिशा में 12 फरवरी को हल्की गरज के साथ बारिश दर्ज की जाएगी।

वहीं, मध्य भारत में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 10 से 14 फरवरी और मध्य महाराष्ट्र में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा 10 और 11 फरवरी, मराठवाड़ा में बादलों की गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। 9 से 11 फरवरी, यूपी, बिहार, झारखंड में 12 से 14 फरवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी को मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 10 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इसके अलावा उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App