नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे और भयंकर सर्दी की वजह से लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। देश के कई राज्य इस समय ठंड का टॉर्चर झेल रहे हैं।
इस मौसम में जरा सी हवा लगने सर्दी-जुकाम और बुखार लगने का डर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर इस समय काफी अधिक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान नीचे गिरा है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से भीषण सर्दी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में धूप का नामों – निशान तक देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।
यह भी कहा जा रहा है कि सर्द हवाओं की वजह से ठंड का लेवल और भी अधिक बढ़ सकता है। इसी बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 जनवरी 2024 को कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है और इसी के साथ कई राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कई क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरे और ठंडे दिन की स्थिति की संभावना का संकेत दिया गया है। राजधानी में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Dense fog reported over #Delhi.#DelhiWeather #fogAlert #Densefog @aaiofficial @dgcaindia @railminindia@nhai_official @moesgoi @DDNewslive@ndmaindia @airnewsalerts @DelhiAirport@RWFC_ND @CMODelhi @ArvindKejriwal pic.twitter.com/u7nfiuhFht
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 5, 2024
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, 8 और 9 जनवरी को दिल्ली समेत उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।
#WATCH | Delhi: Drone visuals from AIIMS area as fog grips the national capital amidst cold waves.
(Visuals shot at 7:30 am) pic.twitter.com/B6u1q3wbNk
— ANI (@ANI) January 5, 2024
कर्नाटक में बारिश का अलर्ट
कर्नाटक राज्य के तटीय जिलों में बारिश होने की संभावना है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस चेतावनी को दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडागु और उत्तर कन्नड़ जिलों के लिए जारी किया गया है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 5 जनवरी 2024 को रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता < 50 मीटर) रहने की संभावना है। pic.twitter.com/TEmOGNIRbP
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 5, 2024
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी दोनों जिलों में गुरुवार को बारिश देखने को मिली है। आईएमडी ने अगले 48 घंटों में तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
पंजाब के कुछ हिस्सों में 5 और 6 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता < 50 मीटर) रहने की संभावना है। pic.twitter.com/nh5F9fX33i
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 5, 2024
इन राज्यों में बारिश की भविष्वाणी
मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के अलग – अलग जगहों पर 08 से 09 जनवरी के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 9 जनवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री बढ़कर पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5-6 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) रहने की संभावना है। pic.twitter.com/dFjDTa1MHs
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 5, 2024