नई दिल्लीः भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बारिश आफत बनकर टूट रही है तो कहीं बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश से हालात इतने बदतर हैं कि लोगों का जीना ही हराम हो गया है।
भारत की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है जिसे ठिठुरन काफी बढ़ गई है। हिमालयन इलाकों में तो बर्फबारी होने से कई इलाकों में हिमस्खलन की घटना देखने को मिल रही हैं, जिससे मार्ग भी बाधित हैं।
दक्षिण इलाकों में बेमौसम बारिस ने ऐसी तबाही मचाई कि इमारतें जमींदोज होने के साथ लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। कई हिस्सों में तो स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे हर कोई काफी मुसीबत में दिखाई दे रहा है। यूपी के कई इाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में मौसम का मिजाज काफी बदल रहा है।
इसके बाद न्यूनतम तापमान को 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान को 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 22 दिसंबर के करीब करीब साइक्लोनिक तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई है। 25 दिसंबर की सायंकाल के इर्द गिर्द चेन्नई के समय दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों को साइक्लोनिक तूफान पहुंच सकता है। दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। दिन के समय आसमान साफ नजर आ रहा है।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, पंजाब के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने के साथ बिजली की गड़गड़ाहट और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली से सटे हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा असम और मेघालय में 21 दिसंबर के दौरान सुबह कोहरा देखने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।