नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शीतलहर और कोहरे ने लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अभी कुछ दिन और ऐसे ही भयंकर सर्दी पड़ने वाली है।
पंजाब और हरियाणा को लेकर अगले आज और कल के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। घने कोहरे और शीतलहर को लेकर दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा – चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 – 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, pic.twitter.com/iOKPLoEW80
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 16, 2024
कई राज्यों में भले ही न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट देखने को ना मिला हो, मगर गलन फिर भी बहुत ही अधिक है। उत्तर भारत में अभी ठंड से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं जताई गई है। पूरे उत्तर भारत में इस समय ठिठुरन बहुत ही अधिक है।
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी पढ़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा बिहार झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट इंडिया में 18 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की वजह से ठंड और भी ज्यादा अधिक बढ़ सकती है।
झारखंड के कई हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1°C हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया।#Minimumtemperatures #WeatherUpdate@AAI_Official @DGCAIndia @RailMinIndia@NHAI_Official @moesgoi @DDNewslive@ndmaindia
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 16, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की सर्दी से उत्तर भारत को इतनी जल्दी राहत अभी नहीं मिलने वाली है। अगले 5 दिनों तक सुबह और रात के समय में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। घने कोहरे होने की वजह से वाहन चालक को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 और 17 जनवरी, 2024 को अलग-अलग हिस्सों में ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/hOR6U4HyQm
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 16, 2024
कोहरे की वजह से फ्लाइट और ट्रेनें रद्द की जा रही हैं या अपने निर्धारित समय की देरी से चल रही हैं। उत्तर पश्चिमी भारत के राज्य में अगले पांच दिनों तक गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है।
30 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 16th January. pic.twitter.com/v9g14OlFwR
— ANI (@ANI) January 16, 2024
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज और कल सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में 21 जनवरी तक आसमान साफ रहने के साथ मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, शीत लहर की स्थिति कल तक जारी रहेगी।