नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। लोगों को सुबह में हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने तो मॉर्निंग के समय में अब पंखे भी चलाने बंद कर दिए हैं।
वहीं, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल और पश्चिम बंगाल में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में सुबह और रात के समय में तेजी से लुढ़क रहा है। मॉर्निंग में अब तो कुछ जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
ऐसा ही मौसम रहा तो बहुत जल्द ही लोगों को अब गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे। दिल्ली की बात करें तो आज भी कोहासा देखने को मिल सकता है।
IMD की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान केरल और माहे में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। नगालैंड, मणिपुर और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में आज यानी 26 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज दिल्ली में मौसम साफ़ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इस हफ्ते दिल्ली में धुंध और स्मॉग देखने को मिल सकता है।
इन जगहों पर बारिश की संभावना
मौसा विभाग की मानें तो दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से इन इलाकों में थोड़ी ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। केरल और माहे में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
इसके अलावा 29 अक्टूबर को तमिलनाडु में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
नागालैंड, मणिपुर राज्यों और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 26 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।