नई दिल्ली। देशभर में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार से लेकर कई राज्यों में कोहरे और ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। बिहार में मौसम का मिजाज काफी ही ज्यादा बदला हुआ नजर आ रहा है।
बिहार के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 दिसंबर की शाम के आसपास आंध्र प्रदेश में चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच एक चक्रवाती तूफान की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी ने दो दिनों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा।
इन राज्यों में बारिश की चेतवानी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर 3 दिसंबर को हल्की और 4 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
🌩️वर्षा का अलर्ट!
उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर 3 दिसंबर को अत्यधिक भारी वर्षा और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें और यह जानकारी अपने आस-पास के लोगों के साथ भी साझा करें। pic.twitter.com/u3aP0w9LfO
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 1, 2023
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रायलसीमा में 3 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ओडिशा में 5 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 4 और 5 दिसंबर को बारिश की संभावना है।
🌩️वर्षा का अलर्ट!
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें और यह जानकारी अपने आस-पास के लोगों के साथ भी साझा करें।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/qdfaQwrMyw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 1, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पटना, गोपालंगज, सीवान, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा सहित राज्य के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय में कोहरा और धुंध छाई हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है। पटना में बादल छाये रहेंगे।
दिल्ली में मौसम का हाल?
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने अगले चार दिनों तक हल्का कोहरा बने रहने की संभावना जताई है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम कार्यालय के मुताबिक, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2 से 4 दिसंबर तक बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की चेतावनी
1 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों में हल्की बारिश और मध्यम वर्षा की संभावना है।
1-4 दिसंबर के दौरान उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुदुचेरी में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
3-4 दिसंबर के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।