Weather Update: मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। बदल रहे मौसम की वजह से लोग बीमार भी खूब पड़ रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि छठ पूजा खत्म होने के साथ ठंड और भी अधिक बढ़ने वाली है।
अब सुबह और रात के समय में लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं। अब धीरे – धीरे तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में तापमान में और भी अधिक गिरावट दर्ज किया जा सकता है।
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। कई राज्यों में सुबह और रात में ठंड का एहसास बहुत ही ज्यादा हो रहा है। हालांकि, दिन के समय धूप निकल जाने के बाद सर्दी महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने नॉर्थईस्ट राज्यों असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
आईएमडी ने तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों हल्की और भारी बारिश की भविष्यवाणी कर दी है।
पूर्वी और दक्षिणी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग – अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम साफ देखने को मिला है, हालांकि सुबह के समय में हल्का कोहरा भी रहा है। अधिकतम तापमान क्रमशः 28 और और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम में मौसम का हाल
कोलकाता में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सिक्किम के सभी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
शिमला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।