नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में अब सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के समय में अब ठंड लग रही है। आज यानी बुधवार से नवंबर का महीना शुरू हो गया है।
यूपी की बात करें तो धुंध का असर अब जारी है। यूपी के कई जिलों में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हो रही है, लेकिन दोपहर तक मौसम सही हो जा रहा है। राजस्थान के मौसम में भी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो कुछ क्षेत्रों में बरसात होने की आशंका है। वैसे मौसम में आज कोई खास बदलाव नजर नहीं आने वाला है। दक्षिण राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। केरल और तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला अभी तक जारी है।
मौसम विभाग का कहना है कि 03 नवंबर से तमिलनाडु, केरल, माहे और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक में बारिश का एक नया ही दौर देखने को मिलेगा, जो 5 नवंबर तक जारी रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री देखने को मिल सकता है। दिल्ली में कोहरा दिखने की संभावना जताई गई है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज मौसम एकदम साफ रहने वाला है। गाजियाबाद में आज कोहसा देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 1 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा लक्षद्वीप में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो सिक्किम और जम्मू-कश्मीर के अलग – अलग जगहों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश के कारण मरूधरा के कुछ क्षेत्रों में सर्दी की शुरुआत के साथ ही ठंडक भी बढ़ सकती है। लोगों ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए अब गर्म कपड़े भी निकालने शरू कर दिए हैं।