नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हर जगह तापमान गिरता जा रहा है। पश्चिमी यूपी व आसपास के हिस्सों में दिनभर आसमान से जमीन तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा।
पहाड़ों पर लगाता पारा गिरने से कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में जानिए कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान में शीत लहर की स्थिति पड़ेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में बारिश की संभावना है। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
- यूपी के इन हिस्सों में अलर्ट जारी
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीत लहर के साथ कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई है। देश की राजधानी में 6 से लेकर 12 जनवरी तक गलन देखने को मिल सकती है। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है।
- यहां होगी गरज के साथ बारिश
आईएमडी के मुताबबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद जताई गई है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की स्थिति बनी हुई है। लेह, जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमपात की उम्मीद जताई गई है।