नई दिल्लीः उत्तर भारत में इन दिनों धूप आग के गोले में बदलती जा रही है, जिससे आलम यह है कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से लोगों के पसीने में भी इजाफा होता जा रहा है। रोजमर्रा काम करने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है।
हालात इतने बदतर हैं कि रेहड़ी और ठेली वाले भी छाता लगाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं। दूसरी ओर अब कई राज्यों में चक्रवात चूफान मोचा भी आफत बनकर सिर पर मंडरा रहा है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर तेज आंधी के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया, जबकि पूर्वोत्तर इलाकों में तापमान चढ़ने का सिलसिलार जारी रहा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में आंधी और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
कई हिस्सों में होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, केरल ,कर्नाटक, तमिलनाडु, निकोबार दीप में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, मणिपु, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।
यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा यूपी, बिहार झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में तापमान बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के पंजाब हरियाणा में भी तापमान बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
इन इलाकों में बारिश की चेतावनी
आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश में भी तापमान काफी बढ़ने की संभावना जताई गई है। यहां 48 घंटे तक यानि 5 मई तक लू की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिणी राज्य में बारिश की उम्मीद जताई गई है। देश की राजधानी दिल्ली में तेज धूप की संभावना जताई गई थी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम तीव्रता की व्यापक से व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है।