नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित तमाम आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। गिरते तापमान और हिमालयन पर्वतों पर बर्फबारी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, जिससे हर कोई काफी परेशान है।
कुछ हिस्सों में हिमस्खलन होने से मार्ग तक बाधित हैं। पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। पश्चिमी यूपी, हरियाणा सहित आसपास के हिस्सों में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की आफत बढ़ा दी है।
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तो बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
आईएमडी के मुताबिक, आगामी 48 घंटे कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है, जहां बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में अगले 72 घंटे के बीच में बादलों की गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही लक्षद्वीप में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। पूर्वी असम, अरुणआचल प्रदेश, लक्षद्वीप, और केरल में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
यहां गिरेगा तापमान
आईएमडी के अनुसार, पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान गिरने से सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के संकेत दिए गए हैं।
इन सभी इलाकों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होन की संभावना नहीं है। आगामी सप्ताह में देश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही हरियाणआ का हिसार भारत के मैदानी हिस्सों में सबसे सर्द स्थान रहने की उम्मीद है।