नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान हो रही लगातार बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं तेज बारिश के कारण 15 घर ढह गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए पहले से ही ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया था। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और गुड़गांव के कुछ हिस्सों में अगले दो घंटों के अंदर बारिश होने की संभावना है। जबकि तापमान 24 और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने अपने बयान में कहा, “अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश होगी।
मानसून का असर कई राज्यों में भी दिखेगा। लोगों से भारी बारिश से सावधानी बरतने का भी आग्रह किया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8 से 9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते लिखा – कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल करके, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये हैं।
कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2023
अमरनाथ यात्रा अगले नोटिस के साथ लगातार तीसरे दिन अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई। शनिवार को खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से उधमपुर में सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/vBC1PLrB6O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023