WEATHER FORECAST: चिलचिलाती धूप ने निकाला पसीना! इन राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

WEATHER FORECAST: भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का पसीना निकलने लगा है। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के हिस्सों में लगातार तापमान बढ़ने से सूर्य की तपिश पंखा चलाने के लिए मजबूर रही है। पहाड़ी हिस्सों की बात करें तो सुबह-शाम बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है, जिससे हर कोई परेशान है।

लगातार होती बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हल्की सर्दी भी झेल पड़ी। पूर्वोत्तर राज्यों में सूर्य की चमक से चिलचिलाती गर्मी शुरू हो गई है। दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में तापमान सातवें आसमान पर है। यहां लोग गर्मा से तौबा-तौबा कर रहे है। कुछ हिस्सों में बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूरी दिलाई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार, 5 अप्रैल को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। कई हिस्सों तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी कर दी गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री मापा गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के संकेत दिए गए हैं।

राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तापमान बढ़ सकता है, जिससे गर्मी पड़ने के आसार जताए गए हैं। यहां आज आसमान साफ बना रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहने के आसार हैं। हालांकि, आगामी दो दिन तापमान में एक प्वाइंट की गिरावट देखने को मिल सकती है।

जानिए कहां होगी तेज बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सिक्किम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। केरल में भी हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App