Weather Forecast: होली पर आज इन राज्यों में गरजेंगे बादल, चलेगी आंधी और भारी बारिश करेगी होली का मजा किरकिरा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आज यानी 25 मार्च को देशभर में होली (Holi Weather Alert) का त्यौहार बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जा रहा है। होली (Today Rainfall Forecast) के मौके पर कुछ राज्यों में बारिश को लेकर चेतवानी भी जारी कर दी गई है। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है।

बीते दिनों यानी रविवार को पंजाब, बिहार से लेकर दिल्ली( Today Delhi Weather)  तक गरज और आंधी के साथ ही हल्की बारिश भी देखने को मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। IMD के मुताबिक, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 26 मार्च को घने बादल भी देखने को मिल सकते हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भीषण गर्मी से लोगों का अभी और बुरा हाल देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए देखने को मिल सकते हैं। जबकि, 28 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। 30 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

होली पर इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 25 और 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। 25 मार्च को बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 25 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। पटना में आसमान आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कोलकाता में होली के दिन बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो 26 से 28 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App