नई दिल्ली। नए साल शुरू होने से पहले देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ती हुई दिख रही है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो रखा हुआ है।
आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो घरों के बाहर घना कोहरा भी देखने को मिला है। मॉर्निंग के दौरान लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सर्दी का सितम दिनों – दिन बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। सड़क किनारे लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते हुए नजर आ रहे हैं।
देश में कई राज्य इस समय भीषण कोहरे और भयंकर ठंड की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुताबिक, मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में घना कोहरा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज यांनी 31 दिसंबर 2023 की शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा, जो 1 जनवरी 2024 तक रहेगा। ऐसे में लोगों को यहीं सलाह दी जाती है कि घर से जब भी निकले तो गर्म कपड़ा अच्छे से पहनकर निकले।
दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में कोहरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। घने कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई है कि वाहन चालको को गाड़ी चलाने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स भी काफी देरी से चल रही है।
लोगों को बढ़ती ठंड की वजह से काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, यूपी बिहार समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है।
इन राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 02 जनवरी-04 जनवरी 2024 तक कोल्ड डे रहने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा में 01-04 जनवरी तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर, 2023 से 01 जनवरी, 2024 तक कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती है।
राजस्थान में 31 दिसंबर की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने संभावना जताई गई है।
Minimum Temperatures realised over past 24 hours till 0830 IST of today are in the range of 6-9°C over most parts of Punjab, Haryana-Chandigarh, north Uttar Pradesh and north Rajasthan and in range of 10-12°C over Delhi, south Rajasthan and north Madhya Pradesh. pic.twitter.com/N1SsC4vTQE
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 31, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर 2023 की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने संभावना जताई गई है।
Cold Day to Severe Cold Day conditions very likely in some parts over Punjab on 31st December and in isolated pockets on 01st January 2024. pic.twitter.com/WvL55pcQxp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 31, 2023
उत्तराखंड में 31 दिसंबर की रात से 02 जनवरी की सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है।
Cold Day to Severe Cold Day conditions very likely in some parts over Haryana on 31st December 2023. pic.twitter.com/FlrHuNPRVk
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 31, 2023
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा – चंडीगढ़, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 6-9°C दर्ज किया गया और दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10-12 °C के बीच रहा। pic.twitter.com/bqngvFZt9G
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 31, 2023