Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में फिर से एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रात और सुबह के वक्त में ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। हालांकि, अभी भी दोपहर के समय में अच्छी धूप देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शुक्रवार से दिन और रात के समय में अधिकतम व न्यूनतम तापमान हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यदि तापमान में बढ़त होती है तो लोगों को बढ़ रही ठंड से राहत मिलेगी। यानी मौसम एकदम साफ रहने वाला है। दिन के समय में चटक धूप देखने को मिलेगी।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे के अंदर आज केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भी सुबह और रात के समय में हल्की सर्दी लोगों को महसूस होनी शुरू हो गई है। वहीं, दोपहर के समय काफी तेज धूप निकल रही है। मौसम इस समय काफी तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है।
बदल रहे मौसम की वजह से लोग बीमार भी खूब पड़ रहे हैं। लखनऊ की बात करें तो यहां के लोगों को ह्यूमिडिटी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को यानी आज शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
दोपहर के समय में धूप रहने के साथ ही हवाएं भी चलेंगी, जबकि शाम होते ही मौसम का रूप फिर बदल जायेगा। मौसम काफी सुहावना हो जायेगा। कल यानी शनिवार को आसमान में हल्के बादल भी देखने को मिल सकते हैं।
नोएडा, गाजियाबाद में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, शाम होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। नॉएडा में आज सुबह हल्की ठंड लोगों को महसूस हुई, मगर सुबह से ही धूप भी खिली हुई देखने को मिल रही है।