Weather Forecast: सर्दी के सितम से बर्फ में बदल गए नाले और तालाब, जानिए अब कहां होगी गरज के साथ झमाझम बारिश

Vipin Kumar
weather alert
weather alert
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्लीः उत्तर भारत में इन दिनों खून जमाने वाली ठंड पड़ रही है, जिससे जीना मुहाल हो गया है। पहाड़ी हिस्सों में तो लगातार बर्फबारी होने से कई जगह से हिमस्खलन की घटना भी सामने आई है, जिससे हालात इतने बदतर हैं कि कई मार्ग बाधित हो गए हैं। हिमालयन इलाकों में कई जगह माइनस में तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिससे कई नाले और झीलें भी बर्फ में तब्दील हो गई हैं।

Advertisement

नाले इतने जम गई कि पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। पहाड़ों पर तापमान लगातार गिरने से मैदानों में भी शीतलहर का सितम जारी है, जिससे कई जिलों में तो स्कूलों को बंद करने के आदेश दिये गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

देर रात पश्चिमी यूपी व आसापास के इलाकों में बादल भी छाए रहे, लेकिन दिन निकलते ही कोहरा देखने को मिला। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

Advertisement
  • यहां बर्फबारी के साथ होगी भारी तेज बारिश

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब भी बना रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ हुआ है। इसके असर से अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तमाम हिस्सों में हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के अलग-थलग हिस्सों में आज गलन वाली सर्दी देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान स्थिर रहने की उम्मीद जताई गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं देखने को मिलेगी।

Share this Article
Follow:
मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। इसके बाद न्यूज 24 में करीब 3 साल सभी बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब 1 साल से टाइम्सबुल वेबसाइट में अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक बेहतरीन स्टोरी पहुंचाना है।