नई दिल्लीः कड़ाके की सर्दी ने उत्तर भारत में कोहराम मचाकर रख दिया है, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से हिमस्खलन भी देखने को मिल रही है, जिससे कई सड़कें बंद है। सड़कें बाधित होने से पहाड़ों का यातायात भी बाधित हो रहा है।
मैदानी इलाकों में लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ने से बच्चे, युवा और बुजुर्ग अलाव पर हाथ सेंकने के लिए मजबूर हैं। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में भी शीतलहर का प्रकोप दर्ज किया जा रहा है। लगातार तापमान गिरने से धूप के लिए लोग तरस गए हैं।
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में देर रात बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बिजली की गरज क सेात बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने के संकेत दिए गए हैं।
West Rajasthan: Jaisalmer, Bikaner-25 each; Ganganagar-200 Bihar: Gaya and Purnea-25 each, Patna-50; Bhagalpur-200 Tripura: Agartala-50; West Madhya Pradesh: Gwalior-50
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 24, 2024
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ इलाकों में जमीन पर पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी विदर्भ के कई इलाकों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है।
*Visibility recorded (at 2330 hours IST of today, 23.01.2024) (≤500 metres):* *Uttar Pradesh*: Vranasi-25, Bareilly, Lucknow and Sulatanpur-200 each; Bahraich and Gorakhpur-500 each; *Bihar*: Gaya-50; *Tripura:* Agartala-50; *Delhi*: Palam-700, Safdarjung-500;
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 23, 2024
इन इलाकों में गिरेगा तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर चलने की वजह से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो चुकी है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें और हवाई जहाज की उड़ानें देरी से चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। वहीं, 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम होना तय माना जा रहा है।
पश्चिमी में छाया घना कोहरा
दिल्ली एनसीआर से सटे पश्चिमी यूपी के जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृष्टयता काफी कम हो गई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत के तमाम हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।