नई दिल्लीः मार्च का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है, जिस महीने में मौसम का मिजाज ने अपने कई रंग दिखाए। देशभर में कहीं तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई तो कहीं बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। फिलहाल तो देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश का जोर थम गया है, लेकिन कुछ दिन से अब तापमान काफी गिर गया। बीते दिन वैसे तापमान में बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई।
इतना ही नहीं मध्य भारत में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया, किसानों की फसलों को तो ओलावृष्टि से भारी नुकसान उठाना पड़ा। दक्षिण भारत के कई इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे पहुंच गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का माजाज. जानें बड़ा अपडेट
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है, जिससे लोगों को घनी बारिश और आंधी से राहत मिलती दिख रही है। अब दो दिन बाद भी देशभर में पश्चिमी विक्षोभ का आसर देखने को मिल सकता है, जिससे जगह-जगह बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से जल्द ही गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। गुरुवार औ शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले यानि रविवार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। वहीं, दो दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
इन इलाकों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर देश की राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के अलावा 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तमाम हिस्सों बारिश की साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है।