नई दिल्लीः भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी होने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिससे कई जगह तो झीलें और नाले भी जम गए हैं। तापमान भी इन हिस्सों में माइनस में दर्ज किया जा रहा है।
Advertisement
उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में लगातार तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
दिल्ली के आसपसा के इलाकों में आज दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Advertisement
- यहां शीतलहर बनेगी आफत
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में 21 जनवरी तक शीतलहर कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। 19 से 21 के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जार किया गया है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 17 जनवरी तक और उसके बाद 18 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर में शीतलहर और कांगड़ा, मंडी व सोलन में घनी में हवा के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की गी है। उधर, 18 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जारी की गई है। इसके अलावा देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी 19 जनवरी तक यही हाल बने रहने की संभावना जताई गई है।
- यहां होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर के साथ अधिक घने कोहरे की संभावन जताई है। 18 से 20 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों , हिमाचल प्रदेश , पंजाब, झारखंड, हरियाणा और बिहार में इस दौरान शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हिस्सों 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फ जमने की संभावना है। कर्नाटक के आंतरिक हिस्से सहित हिमाचल प्रदेश मे बारिश और अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है।
- इन इलाकों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, आगामी 3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा में 18 जनवरी तक शीतलहर व पाले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीत लहर की स्थिति को लेकर उम्मीद जताई है। 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।